झांसी: वन विभाग के मुख्य कार्यालय से 'एक पेड़ मां के नाम' जन जागरूकता रैली हुई आरंभ, भाजपा जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर किया रवाना
Jhansi, Jhansi | Jul 5, 2025 झांसी वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से एक विशाल जन जागरूकता रैली का आयोजन शनिवार समय करीब 1 बजे किया। इस रैली को झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली झांसी जनपद के हर ब्लॉक और तहसील से होकर गुजरेगी।