कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
कासगंज की सब्जी मंडी से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बुलंदशहर निवासी लीलेश कुमार ने बताया कि वह बाइक खड़ी कर सब्जी लेने गया था, लौटने पर बाइक गायब मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी करते हुए नजर आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।