चाईबासा: महिलाओं पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करें : गीता कोड़ा
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के महिलाओं को लेकर दिए गए हालिया बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के "चेहरे की चमक बढ़ जाने" जैसी टिप्पणी पूरे महिला समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल शर्मनाक और निंदनीय है, बल्कि महिलाओं के प्रति मंत्री की असंवेदनशील सोच को भी दर्शाता है।