कोतमा: कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने ओरछा में रामराजा सरकार के किए दर्शन
Kotma, Anuppur | Aug 1, 2026 कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने शनिवार 10 बजे दतिया विधानसभा उपचुनाव सम्पन्न होने के उपरांत ओरछा स्थित श्री राम राजा सरकार के पावन दरबार में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा दतिया में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने स्थानी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।