मुरैना नगर: सदर बाजार से हनुमान चौराहे तक कांग्रेस का मशाल जुलूस, NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मुरैना में NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बीती रात हनुमान चौराहे पर मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।शहर अध्यक्ष गजेन्द्र जाटव और ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।