अरवल: अरवल पुलिस ने शुरू की सघन वाहन जांच, अपराध रोकने के लिए दिए कड़े निर्देश
Arwal, Arwal | Jan 2, 2026 अरवल जिले में अपराध रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरवल पुलिस ने सभी थानाक्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई , ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। पुलिस टीमों ने विभिन्न चौराहों व प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की गई है।