डुमरा: डुमरा अंचल कार्यालय में जमीन दलालों का बोलबाला 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर
डुमरा अंचल कार्यालय में जमीन संबंधी मामलों में दलालों की सक्रियता और आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप एक बार फिर चर्चा में है। ताजा मामला डुमरा प्रखंड के हुसैना गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला महा देवी से जुड़ा है।