करपी: खजूरी उच्च विद्यालय के पास बन रहे प्रयोगशाला भवन में घटिया निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोका
Karpi, Arwal | Apr 13, 2026 खजूरी उच्च विद्यालय के निकट बन रहे प्रयोगशाला भवन का निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं करने तथा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री उपयोग किए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि निर्माण स्थल पर प्राक्कलन का बोर्ड लगाया जाए तथा अर्ध निर्मित भवन की जांच करवाने के बाद ही काम शुरू किया जाए।