रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज में सीओ डॉ चारु द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने किया मार्च, संभल हिंसा के बाद चौकसी बढ़ाई गई
रॉबर्ट्सगंज में सीओ डॉ चारु द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे किया पैदल मार्च,संभल हिंसा के बाद प्रदेश भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोनभद्र में भी हाई अलर्ट जारी करते हुए मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।समुदाय के संभ्रांत जन व धर्माबलम्बियों से शांति की अपील की गई और पुलिस ने पैदल मार्च भी किया।