रॉबर्ट्सगंज: चुर्क तिराहे पर महिला कांग्रेस ने समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका
चुर्क तिराहे पर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना था कि सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े,और सत्यापन के नाम पर धांधली हो रही है। कस्तूरबा विद्यालय में आदिवासी दलित बच्चो को दिए जाने वाले भोजन में धांधली हो रही है,आये दिन विभाग में भ्रस्टाचार के मामले सामने आ रहे है।