सुसनेर: श्यामपुरा के ग्रामीणों ने डग रोड पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, कालवा बालाजी मार्ग, स्कूल, गोशाला, श्मशान से अतिक्रमण हटाने की मांग
सोमवार दोपहर ढाई बजे श्यामपुरा के ग्रामीण सरपंच के साथ डग रोड स्थित तहसील कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि कालवा बालाजी रोड, पीएम श्री स्कूल, गोशाला, श्मशान की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हो चुका है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण कालवा बालाजी मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कते हो रही है