मध्यप्रदेश में 1 मई 2026 से डिजिटल जनगणना अभियान की शुरूआत हो गई है। इसी कड़ी में बड़वाह के शहरी क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक के नेतृत्व में जनगणना का कार्य आरंभ हुआ।शहरी क्षेत्र प्रशिक्षण प्रभारी अमजद खान ने रविवार सुबह दस बजे बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। कागज और पेन की जगह कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर जानकारी