गुना नगर: बमोरी में बिजली कटौती पर भड़के विधायक ऋषि अग्रवाल, कहा- सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ देंगे धरना
बमौरी में लगातार अघोषित बिजली कटौती को लेकर विधायक इंजीनियर ऋषि अग्रवाल ग्रामीणों के साथ बिजली कंपनी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों और आम जनता की समस्याएं उठाते हुए जल्द सुधार की मांग की। बिजली कंपनी ने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया, वहीं विधायक ने चेतावनी दी कि सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीणों संग धरना देंगे।