देहरादून: टेनिस कोर्ट में 38वें लॉन टेनिस स्पर्धा के अंतिम दिन खेला गया रोमांचक मुकाबला
देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित टेनिस कोर्ट में 38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के सातवें और अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। मिश्रित युगल, पुरुष एकल और महिला एकल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां तमिलनाडु, सर्विसेज और गुजरात ने स्वर्ण पदक जीता।