देहरादून: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीन दयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित की. वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के लिए जो मार्ग दिखाया। वह प्रेरणा का स्रोत है।