तेंदूखेड़ा: वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
तेंदूखेड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीता स्थापना कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए आज शुक्रवार की शाम 7 बजे चीता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को चीता संरक्षण वन्य जीवों के महत्व एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया चौपाल के दौरान ग्रामीणों को लघु वृत चित्र दिखाकर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की माध्यम से जागरूक किया गया।