महोबा: महोबा से सटे हरद्वार गांव के एक युवक ने सल्फास का सेवन किया, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Oct 20, 2026 महोबा से सटे छतरपुर के हरद्वार गांव निवासी हरिशंकर के 20 वर्षीय पुत्र रोहित ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर लिया। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।