सुसनेर: पांच पुलिया पर सांडों के हमले से 3 बाइकें क्षतिग्रस्त, CCTV वीडियो वायरल; जनता ने जिम्मेदारो पर उठाए सवाल
सुसनेर में एक बार फिर सांडों की भिड़ंत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल आज शनिवार की सुबह 9 बजे एक CCTV वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे पांच पुलिया क्षेत्र में दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे है।इनकी भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि आसपास खड़ी तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।