टिकारी: टिकारी व परैया में दवा विक्रेता संघ के आह्वान पर दवा दुकानें रहीं बंद, दुकानदारों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
Tikari, Gaya | May 20, 2026 टिकारी व परैया में बुधवार को पूरे दिन दवा दुकाने बंद रही। दवा विक्रेता संघ के आह्वाहन पर आयोजित बंद में सुबह से शाम तक सभी दुकानों में ताला लटकता रहा। साथ ही दवा विक्रेताओं ने सड़क पर उतर कर सरकार के नीति का विरोध किया। जिसमें ऑनलाइन दवा विक्रय पर पाबंदी, कॉर्पोरेट द्वारा दवाओं पर भारी छुट पर रोक व कोविड समय में बने नियम को बदलने मांग उठाई गई है।