सैदपुर: बड़नपुर में चकरोड विवाद में ग्राम प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, प्रधान पर हमले का वीडियो हुआ वायरल
सैदपुर थानाक्षेत्र के बड़नपुर गांव में चकरोड विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह दबंगों ने ग्राम प्रधान पर फावड़े और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रधान का पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया और वह इस हमले में बुरी तरह लहूलुहान हो गये। घटना के बाद घायल प्रधान अपने समर्थकों के साथ सैदपुर कोतवाली पहुंचे और 7 आरोपितों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।