#पौधरोपण की लंबित जियो टैगिंग जल्द पूरी कराने के निर्देश
#बलिया,#17सितंबर। डीएम #मंगला प्रसाद सिंह ने जिला वृक्षारोपण, गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक में पौधरोपण की समीक्षा की।
उन्होंने लंबित जियो टैगिंग जल्द पूरी कराने और पौधों की नियमित सिंचाई व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एनजीटी प्रकरणों में संबंधित विभागों से आवश्यक सूचनाएं मांगी गईं।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट नगर निकायों से तलब की गई।
बैठक में सीडीओ आलोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#बलिया #पौधरोपण #जियोटैगिंग #पर्यावरण #एनजीटी #सिंगलयूजप्लास्टिक