अशोक नगर: समान नागरिक संहिता पर तेज हुई कवायद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कलेक्टरों को दिए निर्देश
अशोकनगर मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर तक जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सुझाव आमंत्रित किए जाएं। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई है।