झांसी: राजगढ़ के युवक ने एसएसपी से लगाई गुहार, कहा- मृतक भाई की संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रही है नौकरानी
Jhansi, Jhansi | Mar 19, 2025 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी नजीर अहमद ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया है। नजीर ने समय करीब 3:30 बजे बताया कि उसके मृतक भाई की संपत्ति को एक नौकरानी कूट रचित दस्तावेज के आधार पर हड़पना चाहती है। नजीर अहमद ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और झांसी में रहकर वह ओर उसका भाई बिजनेस करते थे।