गुरुवार की रात्रि में मंदिर की आरती और नमाज के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथराव से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना के दूसरे दिन भी माहौल संवेदनशील बना रहा। पथराव में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने के दौरान हिंदू संगठनों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।