कामडारा: कामडारा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, गीत-नृत्य के माध्यम से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
Kamdara, Gumla | Jul 11, 2026 झारखंड सरकार के खेलकूद एवं कला-संस्कृति विभाग की ओर से कामडारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में नशापान के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभाग के कलाकारों ने आकर्षक गीत संगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।