सदर: इविवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पहली पीएचडी का वाइवा सफलतापूर्वक संपन्न
Sadar, Allahabad | Jul 15, 2026
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। विभाग के पहले पीएचडी शोधार्थी की मौखिक परीक्षा (वायवा) सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। शोधार्थी मनोज कुमार ने शोध विषय ‘‘सिनेमाई सौंदर्यशास्त्र और अंतर्पाठ्यतारू ऑर्सन वेल्स, गुरु दत्त और आर. बाल्की के सिनेमा का पाठ्य विश्लेषण’’ पर ओपन वायवा (मौखिकी) को डिफेंड किया।