होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद भोपाल में राम चौहान के विवाह समारोह में हुए शामिल, नवदंपति को दी शुभकामनाएं
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी शनिवार को भोपाल में आयोजित किसान मोर्चा कार्यकर्ता राम चौहान के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद ने नवविवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए वर-वधू के सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपत्ति का जीवन सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण रहे।