फिरोज़ाबाद: हिमायूपुर में झगड़े के मामले में दो सगे भाई शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में हुए झगड़े के मामले में थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह 10 बजे करीब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक योगेश कुमार द्वारा की गई कार्रवाई में सोनू व मोनू दोनों पुत्र राजवीर निवासी लज्जाराम की चक्की के पास, हिमायूपुर दबोचे गए।