कालपी: कालपी में डायल-112 पर लूट की झूठी सूचना देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
Kalpi, Jalaun | Jun 18, 2026 कालपी में डायल-112 पर लूट की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे जानकारी दी है, जांच में कॉलर अंशुल के 1700 रुपये रास्ते में गिर गए थे, जिन्हें दो अज्ञात बाइक सवार उठा ले गए। अंशुल के जीजा कुलदीप की सलाह पर 112 पर 5 हजार और 250 ग्राम चांदी लूटे जाने की झूठी सूचना दी गई।