झरी गांव की नई सड़क पूरी तरह सुरक्षित, बारिश से हुए मामूली बैठाव की करा दी गई मरम्मत
चित्रकूट। बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा झरी गांव में निर्मित नई सड़क पूरी तरह सुरक्षित एवं आवागमन के लिए सुचारु है।
सड़क निर्माण के दौरान एक पुलिया का निर्माण भी किया गया है,
जिसकी ऊंचाई अधिक होने के कारण उसके दोनों ओर मिट्टी की पर्याप्त भराई की गई थी।
हाल ही में हुई बारिश के कारण भराई वाली मिट्टी में कुछ स्थानों पर मामूली बैठाव हुआ था।
विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उसकी मरम्मत करा दी गई है।
वर्तमान में सड़क पूरी तरह ठीक है और कहीं भी गिट्टी उखड़ने या सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति नहीं है।
इस मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार बुंदेलखंड विकास निधि से निर्मित यह सड़क निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाई गई है तथा लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।