बिसौली: बगरैन कस्बा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए, सूचना पर पहुंची 112 पुलिस जांच में जुटी
Bisauli, Budaun | Jul 11, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में शनिवार को 12 बजे करीब जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन भूमि की नींव उखाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।