बरकागाँव: बड़कागांव में 15 हाथियों का झुंड तीन दिनों से महुदी पहाड़ में मचा रहा उत्पात, कई किसानों की फसलें बर्बाद
प्रखंड क्षेत्र में 15 जंगली हाथियों के झुंड ने इन दिनों किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले तीन दिनों से हाथियों का झुंड महुदी पहाड़ के आसपास विचरण कर रहा है। इस दौरान हाथियों ने पंडरिया गांव में जमकर उत्पात मचाते हुए खेतों में लगी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। वहीं, बीती शाम सांढ़ गांव में किसान वीरेंद्र महतो एवं रामेश्वर महतो के खेतों में लगी फूलगोभी