बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
बहराइच जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अर्न्तगत ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्य के सापेक्ष भुगतान की प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान न्यून प्रगति वाले ब्लाकों के सम्बन्धित एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देष दिये गये।