बहराइच: काजीकटरा इलाके में आवारा कुत्ते ने अधेड़ व्यक्ति पर किया हमला, घायल
बहराइच के दरगाह थाने के मोहल्ला काजीकटरा निवासी जगदीश गुरुवार की सुबह सड़क किनारे नाली में लघुशंका कर रहे थे, तभी एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में जगदीश जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर पर कुत्ते ने कई जगह काट लिया। आसपास के लोगों ने दौड़कर कुत्ते को भगाया और जगदीश को इलाज के लिए मेडिकल कालेज बहराइच लेकर आए। जहा इलाज जारी है।