बहराइच: कल्पीपारा इलाके में इंजीनियर की बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, इंजीनियर संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र कल्पीपारा स्थित सरयू नहर कॉलोनी में एक जूनियर इंजीनियर की बाइक 16 जनवरी को चोरी हो गई थी। वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। 6 दिन बीत जाने के बाद भी बाइक और चोरों का पता न चलने से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर जल्द खुलासे की मांग की है।