अररिया: अररिया में होली पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़, रंग-बिरंगे सामानों की बिक्री तेज
Araria, Araria | Mar 13, 2025 होली के पर्व को लेकर अररिया शहर के विभिन्न बाजारों में गुरुवार को दोपहर 2 बजे के आसपास भारी भीड़ देखी गई। लोग सुबह से ही रंग, पिचकारी, कपड़े और मिठाइयों की खरीदारी में जुटे हुए थे। खासकर बाजार में रंग और पिचकारी के स्टॉल पर ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईं।