अररिया: चिकनी कमलदाहा से पॉस्को एक्ट के एक आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
Araria, Araria | Mar 13, 2025 महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपित नगर थाना क्षेत्र के चिकनी कमलदाहा वार्ड संख्या तीन निवासी मो. साकिर आलम को उनके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर महिला थाना अध्यक्ष कुमारी अंचला ने बताया कि पूछताछ के क्रम में युवक ने 2 वर्ष से प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की है। युवक पिता के साथ विवाह भी करना चाह रहा है.