धुरकी: धुरकी में वज्रपात का कहर, एक युवक की मौत और दो घायल
Dhurki, Garhwa | Jun 7, 2026 धुरकी थाना क्षेत्र के परासपानी कला गांव में रविवार 2बजे आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस प्राकृतिक आपदा में करमु सिंह उर्म 17 वर्ष पिता प्रभु सिंह युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीड़ित अपने घर के पिछे आम तोड रहा था तभी अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आ गए।