खलीलाबाद: कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग गेट से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से गिरकर घायल युवक को रेफर किया गया
खलीलाबाद कोतवाली के मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग गेट से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से गिरकर घायल हुआ अज्ञात युवक।यह घटना मंगलवार की सायं 4:30 बजे की है। वहीं घायल युवक को रेलवे पुलिस कर्मी कांस्टेबल बृजभूषण यादव, कांस्टेबल शमशाद अहमद खान जिला अस्पताल खलीलाबाद लेकर आए,जहां से हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने घायल को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।