कुचाई: तिलोपदा में मागे पर्व का आयोजन, विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों के साथ मांदर पर किया नृत्य
कुचाई प्रखंड के तिलोपदा गांव में रविवार को धूमधाम के साथ मागे पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गांव में सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में उत्सव का वातावरण रहा। कार्यक्रम की शुरुआत जाहेरथान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मांदर और नगाड़ों की थाप पर ग्रामीणों ने पारंपरिक मागे गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। रविवार देर शाम लगभग सात