पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में फायरिंग करते हुए एक घर में घुसे अपराधी, पटना पुलिस ने चारों तरफ से घेरा
राजधानी पटना में मंगलवार की दोपहर 3 बजे कई अपराधी 4-5 राउंड फायरिंग करते हुए कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ के स्थित एक बिल्डिंग में घुस गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। चार थानों की पुलिस और एसटीएफ के जवान बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिए और अपराधी को सरेंडर कराने की कोशिश कराने लगे हैं। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहोल बना हुआ है।