चम्बा: गैहरा से लेच को बने पुल की दयनीय स्थिति को देखते हुए मरम्मत की उठी मांग
Chamba, Chamba | May 5, 2024 गैहरा से लेच के लिए आवाजाही के लिए बने पुल की इन दिनों दयनीय स्थिति है। रविवार को लोगों ने मीडिया के माध्यम से इस पुल की मरम्मत की मांग प्रशासन से उठाई है। लोगों ने बताया कि गैहरा से लेच के लिए यही एक मात्र साधन आवाजाही के लिए है और रोजाना इस पुल से हज़ारों लोग आवाजाही करते हैं। इसलिए पुल की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत होनी चाहिए।