बिजावर: सटई अस्पताल में डॉ नहीं मिलने का आरोप, आकाशीय बिजली से झुलसी महिला की मौत के बाद बस स्टैंड पर चक्का जाम
सटई तहसील क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 38 वर्षीय राजकुमारी पटैल गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनो ने शनिवार सुबह 10 बजे आरोप लगाया है कि घटना शुक्रवार शाम की है जब सटई अस्पताल में डॉक्टर और एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका। निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई।