भंडरिया: भंडरिया में 108 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, छात्र कल्याण योजना से शिक्षा को मिली नई रफ्तार
गढ़वा के भंडरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड सरकार की छात्र कल्याण योजना के तहत आठवीं कक्षा के 108 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ राकेश भूषण सिंह, प्रमुख रुक्मिणी कुमारी, उप प्रमुख श्रद्धा देवी और सांसद प्रतिनिधि कुंवर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अधिकारियों ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के