सोहागपुर: जनसुनवाई के बाद पंचायत कार्यालय पर लटका ताला, ग्रामीणों में नाराज़गी
शोभापुर ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के बाद उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब समस्या समाधान के लिए पहुंचे ग्रामीणों को पंचायत कार्यालय बंद मिला। मौके पर न तो सचिव मौजूद थे और न ही रोजगार सहायक। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। निराश ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर सरपंच के निवास पर पहुंचे