अंबिकापुर: गांधीनगर पुलिस ने स्कूटी और मोबाइल लूटपाट के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूटी एवं मोबाइल लूटपाट के मामले में प्रार्थी अशोक टोप्पो गोधनपुर थाना गांधीनगर निवासी के रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी आदर्श टोप्पो पिता स्वर्गीय जयपाल 20 वर्ष फुन्दुरडीहारी थाना गांधी नगर को गिरफ्तार किया है मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।