सांगानेर: जयपुर में नींबू न देने पर सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में नींबू उधर नहीं देने पर आसपास के इलाके में डर पैदा करने की बात को लेकर सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। थाना अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मामले में आरोपी मोहित शर्मा किशन सैनी, अमित सैनी और शैलेंद्र पांचाल को गिरफ्तार किया गया है।