मनीगाछी: मनिगाछी: शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण, दूसरी शादी से पहले दूल्हा फरार, पुलिस की छापेमारी से टूटी बारात
मनीगाछी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने लंबे समय तक युवती का शारीरिक शोषण किया और इस दौरान उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर छापेमारी की।