जगदलपुर: राजेश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र, राज्य व जगदलपुर निगम सरकार से कहा- परिसीमन की आड़ में जनता को भ्रमित करना बंद करें
नगर पालिका निगम जगदलपुर के सामान्य सभा में आज दिनांक 30/04 /2026 को कथा कथिक महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को लेकर विशेष सम्मेलन बुलाया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने गंभीर बातों को सदन में रखा और उन्होंने कहा की निंदा करने के लिए सामान्य सभा का इस प्रकार से दुरुपयोग करना कहीं से न्याय संगत नहीं है।