सिमरी: गंगौली में लगा जनता दरबार, विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं, प्रसिद्ध संत सुखराम दास जी महाराज से की मुलाकात
Simri, Buxar | May 31, 2026 सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव में स्थानीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव द्वारा जनता दरबार का आयोजन रविवार की सुबह 8 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और विधायक के समक्ष अपनी बातें रखीं। इस दौरान जमीन विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।